फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Check your name in the voter list at the polling booth today.

Deoria News: आज बूथ पर वोटर लिस्ट में जांचें अपना नाम

Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Check your name in the voter list at the polling booth today.
देवरिया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत 22 फरवरी (रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इससे पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में 22 फरवरी को चौथा विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन

विशेष अभियान दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
उनके पास 6 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में प्रपत्र-6 (नया नाम जोड़ने के लिए), 6ए (विदेश में निवासरत भारतीय मतदाताओं के लिए), 7 (नाम विलोपन के लिए) एवं 8 (संशोधन के लिए) उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने एवं प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विशेष अभियान की निगरानी के लिए सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं निर्वाचन संबंधी अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) से भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी व सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
डीएम ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि वे 22 फरवरी को अपने-अपने बूथ पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।

यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में अंकित नहीं है अथवा जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed