फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chauhan mahasabha

प्रदेश सरकार चौहान सभा ने भेदभाव का लगाया आरोप

Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
chauhan mahasabha
चौहान सभा के लोगो ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

‘चौहान सभा को पिछड़ा वर्ग आरक्षण से वंचित कर रही सरकार’
टाउनहाल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पिछड़े वर्ग की तीसरी श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय चौहान महासभा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। टाउनहाल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र प्रदर्शनकारियों ने डीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष जयनारायण चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार चौहान समाज के साथ भेदभाव कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय समिति बनाकर पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन श्रेणी में बांटने की रूपरेखा तैयार की है। सात प्रतिशत आरक्षण में कुर्मी, यादव, चौरसिया आदि जाति को, 11 प्रतिशत में कुशवाहा, शाक्य, लोध, साहू, तेली, गुज्जर, माली आदि और तीसरी श्रेणी के नौ प्रतिशत आरक्षण में राजभर, मल्लाह, बिंद, धोबी आदि जातियों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। तीनों श्रेणियों में लोनिया, नोनिया (चौहान) को नहीं शामिल किया गया है। इससे चौहान समाज के लोग आरक्षण के लाभ से वंचित हो जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामनाथ चौहान कहा कि समाज को तीसरे वर्ग में शामिल किया जाएगा। अगर मांगों की अनदेखी हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन व धरने में जिला संरक्षक वीरेंद्र चौहान, राजाराम चौहान, धर्मेंद्र चौहान, रामजतन चौहान, जेलरजीत चौहान, हरिनरायण चौहान, वृद्धिचंद चौहान, शत्रुघ्न चौहान, राजेंद्र, मोतीलाल, डॉ. आरपी चौहान, डॉ. सुभाष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed