फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chaos found in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मिली अव्यवस्था

Wed, 03 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chaos found in medical college
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का मंगलवार को प्राचार्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने और सही चादर नहीं बिछाए जाने पर एमपीडब्ल्यू को फटकार लगाई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने सबसे पहले इमरजेंसी का निरीक्षण किया। वहां बेड पर चादर सही नहीं मिली। प्राचार्य ने कहा कि दिन के हिसाब से चादर बिछाने की व्यवस्था की गई है। पर इमरजेंसी में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। निरीक्षण में साफ-सफाई में कमी मिलने पर भी प्राचार्य ने नाराजगी जताई। इसके बाद महिला व पुरुष मेडिसीन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां पर बेड बेतरतीब पड़े मिले। इस पर उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर से नाराजगी जताई। नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि सफाई के दौरान बेड तिरछा हो गया है। इस पर प्राचार्य ने कहाकि सफाई करते समय बेड का ध्यान रखें और सही जगह पर सही तरीके से रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed