फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chaos during idol immersion, three injured in knife attack

Deoria News: मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, चाकू से हमले में तीन घायल

Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chaos during idol immersion, three injured in knife attack
गौरीबाजार (देवरिया)। थाना क्षेत्र के पथरहट गांव में सोमवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। सोनार टोली और बनिया टोली के युवकों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मकानों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अफरा-तफरी मच गई और गांव में भगदड़ का माहौल बन गया।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने चाकू से हमला बोल दिया। चाकूबाजी की घटना में संजय शर्मा (35) पुत्र दया शर्मा, राहुल वर्मा (28) पुत्र अमरनाथ वर्मा और निक्कू वर्मा (30) पुत्र अलगू वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर देर रात प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed