फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Changed their location... started bringing adulterated cheese from Ballia

Deoria News: बदला ठिकाना...बलिया से लाने लगे मिलावटी पनीर

Sun, 30 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Changed their location... started bringing adulterated cheese from Ballia
सलेमपुर में एक दुकान पर रखी पनीर
देवरिया। जिले में सहालग के दौरान हर दिन 50 क्विंटल से ज्यादा पनीर की मांग है। ऊसरा में चल रहे राधिका जी डेयरी में सिंथेटिक दूध से नकली पनीर बनाने का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद से ही पनीर के धंधेबाज नए विकल्प की तलाश में थे। चर्चा है कि बलिया के मनियर दियारा को धंधेबाजों ने नया ठिकाना बना लिया है। यहां से सरयू नदी पार कराकर सलेमपुर क्षेत्र में पनीर की खेप आ रही है।
विज्ञापन

जिले में महज 40 हजार लीटर के आसपास ही दूध का उत्पादन होता है। दूध की मांग पूरी करने के लिए पैकेट व मिल्क पाउडर का सहारा लिया जाता है। ऐसे में पनीर की बढ़ती मांग ने धंधेबाजों को मौका दे दिया है। शादी की दावत तो बिना पनीर के अधूरा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी से बड़ी हर शादी में खाने के एक आइटम में पनीर जरूर रहता है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए धंधेबाज आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर से भी यहां पनीर मंगा रहे हैं। इसके अलावा जिले में भी कई जगह अवैध धंधा फल फूल रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह ऊसरा में संचालित कारखाने को बंद करा दिया था। इसके बाद से देवरिया शहर व आसपास के इलाके में चोरी छिपे चलने वाले चार-पांच अन्य छोटे-छोटे केंद्र भी बंदकर धंधेबाज गायब हो गए। अब चर्चा है कि पनीर की डिमांड बलिया जिले से पूरी हो रही है। जिले में इसके लिए मेहरौना घाट के इलाके को सुरक्षित बताया जा रहा है।

नाव से माल नदी पार कराने की चर्चा : मनियर दियारा का इलाका सरयू और छोटी गंडक का संगम है। आज भी यह क्षेत्र दुर्गम माना जाता है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते, नदी की धारा में लगातार बदलाव और पहुंच का अभाव इसे तस्करी व अवैध गतिविधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना देता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि इसी इलाके से सालों से गोवंशों और शराब की तस्करी होती रही है।
फिलहाल इस क्षेत्र से आवागमन का एकमात्र साधन नाव है। इसी नाव के सहारे पनीर की खेप देवरिया में पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed