फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   challan in violatiom of corona protocall

बिना मास्क के घूम रहे लोगों का काटा चालान

Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
challan in violatiom of corona protocall
बिना मास्क के घूम रहे लोगों का काटा चालान
विज्ञापन

रुद्रपुर। आंशिक कोरोना कर्फ्यू हटाए जाने के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़ पर प्रशासन ने बुधवार को सख्ती दिखाई। बिना मास्क के घूम रहे लोगों का प्रशासन ने चालान काटा। वहीं दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले दस दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। प्रशासन की कार्रवाई को देख कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और सीओ अंबिका प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने नगर के मुख्य चौराहों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। आदर्श चौराहे पर बिना मास्क के घूम रहे युवकों का चालान काटा गया। कई दुकानों पर बेतरतीब तरीके से खड़े होकर लोग सामानों की खरीदारी कर रहे थे। ऐसे दुकानदारों का भी प्रशासन ने चालान कर आगे दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। मुख्य बाजार, बस स्टेशन और खजुहा चौराहे पर सब्जी के दुकानदारों को प्रशासन ने कोविड नियम तोड़ने पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने कहा कि दुकानदारों को दुकान के सामने घेरा बनाने का निर्देश दिया गया है। यदि दुकानों पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी हुई तो ग्राहक और दुकानदार दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। टीम बना कर क्षेत्र के रामलक्षन, नरायनपुर, पचलड़ी, पकड़ी बाजार, मदनपुर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed