फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Chakia Kothi bypass made for support stained with mud and water

Deoria News: सपोर्ट के लिए बना चकिया कोठी बाईपास कीचड़ व पानी से सना, सांसत में राहगीर

Wed, 05 Jul 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chakia Kothi bypass made for support stained with mud and water
चार दिन पूर्व हुआ है पुल की ढलाई का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। क्षेत्र के भिंगारी बाजार-भवानी छापर मुख्य मार्ग पर चकिया कोठी स्याही नदी का पुल पर बनाई गई बाईपास सड़क कीचड़, पानी से सराबोर हो गई है। इससे गुजरने में राहगीरों परेशानी हो रही है, वहीं बाइक व चारपहिया सवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस खतरनाक हो चुके बाईपास सड़क पर प्रतिदिन दर्जनों राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। जबकि जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

चकिया कोठी चौराहा पर स्थित स्याही नदी पर ब्रिटिश हुकूमत के दौरान पुल का निर्माण किया गया था। पुल काफी मजबूत था। आठ माह पहले नवनिर्माण के लिए विभाग की ओर से पुल को तोड़ दिया गया। लोगों की आवागमन को देखते हुए विभाग ने पुल के बगल में स्याही नदी की मिट्टियों को तराश कर कच्ची बाईपास सड़क बना दी, लेकिन बाईपास सड़क की लेवलिंग का कोई ख्याल नहीं रखा गया। यह सड़क ऊबड़-खाबड़ है। इस पर गर्मी के मौसम में धूल की मोटी परत जम गई थी। उस रास्ते से गुजरते समय लोग धूल से सराबोर हो जाते थे। इधर कुछ दिनों से हो रही बरसात में सड़क पर जमी धूल कीचड़ में बदल गई है। हर दिन कीचड़ में दर्जनों गाड़ियां फंस रही हैं। वहीं प्रतिदिन दर्जनों राहगीर कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे हैं। जबकि विभाग आंखें बंद किए हुए है।हालांकि आठ माह बाद यहां की नवनिर्मित पुल की ढलाई का कार्य दो जुलाई को पूरा हो गया। बावजूद इसके इस पुल से होकर आवागमन बहाल होने में अभी देरी हो सकती है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने बाईपास सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग की है। यदि इस बाईपास सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो मूसलाधार बारिश होने पर सड़क के बंद होने की नौबत भी आ सकती है। अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने कहा कि उस एप्रोच को भी ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है ताकि राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed