फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   chain snatching

Deoria News: टेंपो में बैठी महिलाओं ने चेन उड़ाने की कोशिश की

Wed, 07 Feb 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
chain snatching
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने भाग रही महिलाओं को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग पर बालाजी मंदिर के पास टेंपो सवार महिलाओं ने एक महिला यात्री के गले की चेन काट कर उड़ाने की कोशिश की। महिला के शोर करने पर लोगों को महिलाओं को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा की रहने वाली ज्योति पत्नी श्यामानंद तिवारी आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत हैं। उनको दिल्ली जाना था। इसलिए मंगलवार की सुबह 10 बजे बैंक पहुंचीं और छुट्टी लेकर 12 बजे बैंक से निकलीं। वह टेंपो में सवार होकर घर जा रही थीं। मालवीय रोड स्थित ओवरब्रिज के पास टेंपो में अन्य पांच महिलाएं भी बैठ गईं। टेंपो देवरिया-कसया मार्ग पर बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तो एक महिला ने उनके गले की सोने की चेन तोड़ दी। इससे चेन उनके हाथ में आ गई।
विज्ञापन

यह देखकर ज्योति शोर मचाने लगीं तो पांचों महिलाएं भागने लगीं। लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को हिरासत में लेकर छानबीन में जुट गई। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed