फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   centre superintendent surrendered in court

इनामी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sun, 03 Apr 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
centre superintendent surrendered in court
इनामी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

देवरिया। स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज पैना के पच्चीस हजार रुपये के इनामी केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को चकमा देकर शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

29 मार्च को बरहज क्षेत्र के बड़का गांव में यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत एवं इंटर चित्रकला की कापियां एक ग्राम प्रधान के घर लिखवाने का पर्दाफाश हुआ था। जांच में पता चला कि ये कापियां स्व.विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज पैना की हैं और यहां के कुछ अध्यापकों और बड़का गांव के प्रधान के पुत्र की मिलीभगत से यह खेल हो रहा था। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक, ग्राम प्रधान, एक किशोर समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कराया था। मौके से केंद्र व्यवस्थापक तारकेश्वर प्रसाद गुप्त फरार हो गया था। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया। तारकेश्वर प्रसाद की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारा लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस के दबाव को देखते हुए उसने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि कोर्ट आने की सूचना पर पुलिस दीवानी कचहरी के आसपास बाहर काफी सक्रिय रही। इसके बावजूद, वह चकमा देकर कोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed