{"_id":"6591b7876c295620a10911d6","slug":"celebration-of-happy-new-year-everywhereoffers-in-hotels-and-restaurants-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16493-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की धूम...होटल-रेस्तरा में ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की धूम...होटल-रेस्तरा में ऑफर
Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे शहर में हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की धूम रही। रविवार शाम को मुख्य बाजारों में चहलपहल नजर आई। रात 12 बजते ही सभी नए साल की शुभकामनाएं देने में व्यस्त हो गए। उधर, जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रहे, इसके लेकर पुलिस विभाग भी चौकन्ना नजर आया। चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
साल के पहले दिन को लेकर शहर के होटल व रेस्तरा वालों ने विशेष तैयारी की है। मंदिरों में विशेष पूजा की तैयारी चल रही है। इसके साथ की एक जनवरी की शाम को कई जगहों पर म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। रविवार को युवा वर्ग जश्न की तैयारियों में जुटा रहा। शहरवासियों में अधिकांश कुशीनगर, गोरखपुर जाने के लिए वाहनों की बुकिंग कराने में लगे रहे।
शहर के देवरही मंदिर, सोमनाथ मंदिर, कचहरी रोड स्थित शिव मंदिर, श्याम मंदिर, बालाजी मंदिर आदि जगहों पर विशेष पूजन अर्चन की तैयारी हो रही है। दर्शनार्थियों को पहले दिन पूजन करने में कोई दिक्कत न पेश आए, इसका ध्यान रखा जा रहा है। शहर के होटल व रेस्तरा वाले भी विभिन्न ऑफर दे रहे हैं। कई होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में नए साल के मौके पर वेज व नानवेज पैकेज उपलब्ध है।
विज्ञापन
बड़ा पार्क में कराई गई साफ-सफाई
नगरपालिका की ओर से न्यू कॉलोनी स्थित बडेे पार्क में पहले दिन आने वालों की संख्या को देखते हुए विशेष सफाई अभियान रविवार को चलाया गया। यहां बना सेल्फी प्वाइंट सभी के आकर्षण का केंद्र है।
जलकल रोड की फूलमंडी रही गुलजार
शहर की फूलमंडी भी रविवार को नए साल के स्वागत में गुलजार दिखी। अन्य दिनों की अपेक्षा गुलाब व बुके ज्यादा बिके। फूल विक्रेता जेपी सैनी ने बताया कि नए साल के आगमन पर वाराणसी, कोलकाता, लखनऊ आदि जगहों से फूल मंगाए गए हैं। रविवार को एक गुलाब की कीमत 15 रुपये तो बुके 200 से 500 के बीच बिका।
नए साल के पहले दिन शहर के होटल, पार्क, मंदिरों के पास सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शराब पीकर हुड़दंगई करने वालों पर खास निगाह रखी जाएगी।
- दीपेंद्रनाथ चौधरी, एएसपी