फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cdo addressed farmers

किसानों की समस्याएं निपटाएं : सीडीओ

Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
cdo addressed farmers
विकास भवन के गांधी सभागार में किसान दिवस को सीडीओ ने किया संबोधित।संवाद - फोटो : DEORIA
किसानों की समस्याएं निपटाएं : सीडीओ
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से किया जाएगा।
सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों का भूलेख अंकन छूट गया है। वह अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क कर भूलेख अंकन करा लें। जिन कृषकों का अभी तक ई केवाईसी नहीं हुआ है वे भी ई केवाईसी जरूर करा लें, ऐसा न होने पर उनका पीएम-किसान का रुपये नहीं आएगा। एग्रीकल्चर इंफास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) के बारे में बताया कि इसके तहत फ्लोर मिल, राइस मिल आदि उद्यम पर ऋण लेकर कार्य करने के लिए तीन प्रतिशत राज्य सरकार एवं तीन प्रतिशत केंद्र सरकार का छूट ब्याज पर प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मुजम्मिल ने उर्वरक की जानकारी दी। बताया कि इस समय जनपद की सभी पीसीएफ, साधन सहकारी समितियों पर यूरिया भेजा जा रहा है। साथ ही जनपद में उर्वरकों की गुणवत्ता के लिए सभी दुकानों पर छापामारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सीताराम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप स्प्रिंकलर पर 65 से 75 प्रतिशत का अनुदान है। आरकेवीवाई योजना में बागवानी (आम, अमरूद, केला एवं पपीता) की खेती पर 50 प्रतिशत का अनुदान है। इसके अलावा शाक-भाजी की खेती पर 40 प्रतिशत का अनुदान देय है। साथ ही बताया कि विभाग में मिनी ट्रैक्टर एवं पावर टिलर पर 50 प्रतिशत का अनुदान देय है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आनंद शुक्ल ने बताया कि समय से पशुओं का टीका लगवाने से मृत्युदर कम होती है। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष में गन्ना के भुगतान की 40 लाख रुपये बकाया धनराशि का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करा दिया जाएगा।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, कौशलेश नाथ मिश्रा, बड़े शाही, अतुल मिश्रा, सदानंद यादव, मारकंडेय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed