फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cbse 12 result

Deoria News: सीबीएसई 12वीं में सनबीम के उत्कर्ष मित्तल 98.6 प्रतिशत के साथ बने जिला टॉपर

Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
cbse 12 result
....फोटो
विज्ञापन

- जिले के विभिन्न विद्यालयों के होनहारों ने लहराया परचम, किया नाम रोशन
- डीएसएस के छात्रों ने 10वीं व 12वीं में जिले की रैंकिंग में बनाया स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/ बरहज। सीबीएसई 12वीं के घोषित परिणाम में सनबीम स्कूल के उत्कर्ष मित्तल ने 98.6 प्रतिशत के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं, डीएसएस के उबैदुल्लाह मामून, अभिज्ञा सैनी व अस्मिता मिश्रा 97 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे तथा यहीं की रिशिता मिश्रा व शाश्वत राय 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बरहज नगर के आजादनगर निवासी एवं कपड़े के व्यवसायी कृष्णमुरारी अग्रवाल व बीनू अग्रवाल की दो संतानों में छोटे उत्कर्ष शहर के सनबीम स्कूल में 12वीं काॅमर्स के छात्र हैं। सोमवार को परिणाम निकलने के बाद वह जिले के टॉपर घोषित किए गए हैं। उत्कर्ष ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई के अलावा हर दिन वह तीन से चार घंटे घर पर व छुट्टी के दिनों में सात से आठ घंटे हर दिन स्वअध्ययन पर ध्यान देते हैं। ट्यूशन की मदद न लेकर यूट्यूब से पढ़ाई पर फोकस किया। उनका लक्ष्य कैट पास कर आईआईएम अहमदाबाद में प्रवेश पाना है। इसके बाद अपना कुछ स्टार्टअप शुरू करना है। कामयाबी पर दादी द्रोपदी देवी, क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, अजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अजय मिश्र, तारकेश्वर वर्मा, प्रदीप केडिया, शोभित जायसवाल, अब्दुल खालिक, गेनालाल यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

12वीं में देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने इस बार भी बाजी मारी है। डीएसएस की ही निधि ने 95.6, कशिश गुप्ता ने 94.8, निहाल त्रिपाठी व पलक राजभर ने 94.6, नम्रता द्विवेदी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में शशांक सिंह ने 95.2, अभिषेक कुशवाहा 94.4, अमन गुप्ता 93.4, रितेश सिंह ने 93.2, आयुष उपाध्याय 92.8, आलोक सिंह 92, आदर्श पति त्रिपाठी व आदित्य मिश्रा 91.8, रत्नेश मिश्रा 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजीवन मिशन स्कूल में रुपांशी सिंह सिंगला ने 95.8, अरशद अली, विश्वदीपक उपाध्याय व नित्यराज गुप्ता ने 95, प्रज्ञा कुशवाहा 94.6, शुभम कुमार गुप्ता 94, कृष जायसवाल 93.8, अंकुर मिश्रा 92.2, विदिशा बरनवाल 91.2, अंशिका बरनवाल 90.8, पीडी एकेडमी कतरारी रोड में आदित्य विक्रम सिंह ने 95.8, स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर में रिद्धिमा सिंह 94.4, अक्षिता सिंह व ऋषभ सिंह 92, सुहानी केजरीवाल 90.2, आरबीटी गदपुरवा में अनन्या उपाध्याय ने 94, अभिनव वर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में समृद्धि सिंह ने 90 प्रतिशत अंक पाकर स्कृूल टॉप किया है। वहीं, दिव्यज्योति पब्लिक स्कूल में शिवांश द्विवेदी ने 92, ओरियंटल इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिव्यांश सिंह ने 88, प्रेम जागृति विद्यापीठ में पलक श्रीवास्तव ने 87.2, जेके मित्तल एकेडमी में अनुराग कुशवाहा ने 91.4, नेशनल पब्लिक स्कूल में अनमोल तिवारी व साक्षी मिश्रा ने 90, डीएमटी स्कूल में पलक बरनवाल ने 91.8, होली एंजल्स में जारा हयात ने 85.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed