फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cbse 10th result

Deoria News: रत्निका पांडेय, यश और आयुष सीबीएसई 10वीं में संयुक्त रूप से बने जिला टॉपर

Mon, 13 May 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
cbse 10th result
...फोटो
विज्ञापन

10वीं की परीक्षा में भी जिले के विद्यार्थियों ने किया बेहतर प्रदर्शन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में भी जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। एवाईटी की छात्रा रत्निका पांडेय, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर के यश पांडेय और केके पब्लिक स्कूल भटनी के आयुष विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से 97.60 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया है। जबकि डीएसएस के अक्षया यादव ने 97.4 प्रतिशत पाकर दूसरा व यहीं के सुशांत मिश्रा व जेके मित्तल की प्रियांजलि मिश्रा ने 97.2 के साथ तीसरा स्थान पाया है।
किशुनपाली निवासी एवं आरकेवाई इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक रत्नेश्वर पांडेय व देवरिया पब्लिक स्कूल में जीवविज्ञान की शिक्षिका कंचन पांडेय की पुत्री रत्निका ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में सर्वोच्च स्कोर किया है। दो संतानों में बड़ी रत्निका शुरू से ही एवाईटी की छात्रा रही हैं और माता-पिता के प्रोत्साहन की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह क्वांटम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। प्रतिदिन आठ से नौ घंटे की पढ़ाई करती हैं। बिना ट्यूशन की मदद से यह सफलता मिली है। हां, परीक्षा की तैयारी में यूट्यूब की मदद जरूर ली है। वहीं, केके पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष बताया कि वह सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई करते हैं। एनडीए की परीक्षा पास कर वह एयरफोर्स आफिसर बनना उनका सपना है। 10वीं की परीक्षा में डीएसएस के ही देवांश पांडेय 97, अदिती कुशवाहा व लक्षिता तिवारी 96.8, समीर अंसारी ने स्कूल स्तर पर टॉप-5 में जगह बनाई है।
विज्ञापन

वहीं, विद्या मंदिर के मयूरेश सिंह 95.2, अर्पित श्रीवास्तव 94.4, सूर्यांश तिवारी 93.6, शिवांश तिवारी 92.6 प्रतिशत के साथ स्कूल स्तर पर टॉप-5 में जगह बनाई है। नेशनल पब्लिक स्कूल में 10 वीं में कनकलता पांडेय 97, प्रत्यक्षा विशेन व राजनंदिनी दूबे 96, अर्श आदित्य 95.2, अस्मिता सिंह 95, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की आकांक्षा कुशवाहा 91.8, जेके मित्तल एकेडमी की दिव्या यादव 94, आदित्य राय 93.2, अभय गुप्ता व शानू मिश्रा 92.6, रिशा सिंह 91.6 प्रतिशत पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। वाइब्रेंट एकेडमी के मोहित शर्मा ने 95, डीएमटी स्कूल के अफरान शेख ने 91.6, आरबीटी की अर्चना गुप्ता व सुजीत कुशवाहा 92.20, साक्षी गुप्ता 92, खुशबू यादव 91.80, होली एंजल्स स्कूल सीसी रोड की अंकिता सिंह 93, किशन राय 92.4, श्लोक सिंह 91.6, अरिभा मिर्जा 90, नवजीवन मिशन स्कूल की अर्पिता पांडेय 95.2, सोनम सैनी 94.8, साहिल कुमार 94.6, कनक यादव 94.2, अंशिका जायसवाल व संस्कृति मौर्या 94, समीक्षा सिंह 93.8, आशीष राय, हर्ष सिंह, रमन प्रकाश, सानिया गुप्ता ने 93 प्रतिशत, प्रेम जागृति विद्यापीठ के आकर्षी गुप्ता 95, वंशिका प्रजापति 93, अभिषेक तिवारी 90.2, अमित चौरसिया 90, ओरियंटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नरेंद्र चौहान 91, निखिल शुक्ला 90, दिव्यांशी पब्लिक स्कूल के अरुण सिंह 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed