फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   caught three man

मोबाइल फोन के टावर से बैट्री चुराने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
caught three man
मोबाइल फोन के टावर से बैट्री चुराने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बैटरी सहित अन्य सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। तरकुलवा पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का टॉवर का बैटरी और सॉफ्ट बैटरी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। जबकि गिरोह का एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

तरकुलवा के थानेदार नवीन कुमार सिंह ने मंगलवार को थाना परिसर में मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य सोमवार शाम पथरदेवा कस्बे के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक कंपनी के मोबाइल फोन टॉवर से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को आता देखकर चोर भागने लगे। कुछ दूर दौड़ाकर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। गिरोह का एक सदस्य मौके से भाग निकला। पूछताछ में तीनों की पहचान राजेश निवासी गौरा, मनोज निवासी पोखर भिंडा व रविभूषण लाल गुप्ता निवासी गौरा थाना रामपुर कारखाना के रूप में हुई है। जबकि उनका साथी राजकुमार गौरा थाना रामपुर कारखाना फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से टॉवर की बैटरी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में टेक्नीशियन अरविंद कुमार पुत्र शिव मुनि निवासी जमानिया गाजीपुर की तहरीर पर गिरोह के चारों सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed