{"_id":"6465181d5d3bc5553005ef1b","slug":"cattle-smugglers-running-away-hit-women-deoria-news-c-7-1-170878-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस से बचने को भाग रहे पशु तस्करों ने महिलाओं को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस से बचने को भाग रहे पशु तस्करों ने महिलाओं को मारी टक्कर
Wed, 17 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार चौराहे पर पशु लदे ट्रक ने दो लोगों को मारा ठोकर ड्राइवर मौके
अपने को घिरता देख तस्कर ट्रक छोड़कर फरार, 13 पशु मुक्त
बरियारपुर। पुलिस से बचने को भाग रहे पशु तस्करों ने लाहिलपार गांव के सामने बुधवार सुबह दो महिलाओं को ट्रक से टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। घायल महिलाओं को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वही अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक से 13 पशु बरामद हुए। पुलिस ने पशुओं को मुक्त करने के बाद वाहन को जब्त कर लिया।
बरियारपुर क्षेत्र के लाहिलपार चौराहे के पास ग्रामीण सुबह टहल रहे थे। उसी समय देवरिया की तरफ से गोवंश लदा एक डीसीएम ट्रक तेज रफ्तार में गुजरा। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रक चालक टहलने निकली सोना देवी और सुनैना देवी को टक्कर मार दिया। शोर सुनकर सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों ने ट्रक को पकड़ लिया। तभी पुलिस भी आ गई। यह देख तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीण व पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें गोवंश लदे थे। पशुओं को आजाद करने के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। दोनों महिलाएं अपने परिजनों के साथ लाहिलपार चौराहे पर रहती है और पत्थर काट कर व सामान बेंच कर अपना जीवन यापन करती हैं। गाड़ी में पाए गए तेरह पशुओं को बैकुंठपुर गोशाला में भेज दिया गया। एसओ गोरखनाथ सरोज ने कहा कि लाहिलपार से डीसीएम गाड़ी से 13 गोवंश पकड़े गए हैं। जिन्हें बैकुंठपुर गोशाला को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वाहन स्वामी व अज्ञात पशु तस्कर व चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।