{"_id":"6abff4490ab6fdfb83005503","slug":"cattle-smuggler-with-a-bounty-on-his-head-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1019-193284-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के मुसैला तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि डेढ़ माह पहले ही आरोपी को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया था। इसके बाद वह फरार चल रहा था। एक पखवाड़ा पहले एसपी अभिजीत आर शंकर ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू पुलिस को बृहस्पतिवार की शाम को क्षेत्र में पशु तस्कर के दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर मुसैला तिराहे के पास नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए मिली सूचना के तहत चेकिंग अभियान में गैंगस्टर में निरुद्ध 25 के इनामी पशु तस्कर अभिनेष यादव निवासी रसूलपुर माफी मोहम्मदपुर नगरिया थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।