{"_id":"64651aece6bffaf4b609ae5a","slug":"cataract-operation-started-in-medical-college-deoria-news-c-7-1-171293-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू
Wed, 17 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 17 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एक माह बाद बुधवार को मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू हो गया। इससे इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिली है। करीब तीस मरीजों का ऑपरेशन किया गया। लेंस न होने के कारण ऑपरेशन ठप था। हालांकि अभी दवा और चश्मा की कमी है। मरीजों को अपने पास से इंतजाम किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मेेडिकल कॉलेज में नेत्र सर्जन मरीजों के आंखों की जांच करते हैं और चिह्नित मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेेशन कर रोशनी लौटाने का काम करते हैं। अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भीड़ होती है। हर रोज औसतन बीस मरीजों का ऑरेशन होता था। पर लेंस, दवा, चश्मा समाप्त हो जाने के कारण ऑपरेशन कार्य बंद हो गया था। हर रोज मरीज आते और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा था। इसे देखते हुए पांच मई से डॉक्टरों ने मरीजों को ऑपरेशन का डेट देना बंद कर दिया था। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने काफी प्रयास के बाद 400 लेंस मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराया। बुधवार को असिस्टेंट प्रो. डॉ. कन्हैया प्रसाद ने करीब 30 मरीजों का ऑपरेशन किया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि मोतियाबिंद का आपरेशन शुरू हो गया है। जिस चीज की कमी है उसे मंगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे।