{"_id":"6446c859dd835c35f20b5737","slug":"cataract-operation-not-done-10-patients-returned-deoria-news-c-7-1-gkp1010-138586-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नहीं हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन, लौटे 10 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नहीं हुआ मोतियाबिंद ऑपरेशन, लौटे 10 मरीज
Mon, 24 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में लेंस की कमी की वजह से आयुष्मान कार्डधारक एक मरीज का हुआ ऑपरेशन, संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में लेंस की कमी के कारण सोमवार को आयुष्मान कार्डधारक एक मरीज के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ, जबकि करीब दस मरीजों को वापस लौटना पड़ा। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेत्र रोग विशेषज्ञ के मुताबिक लेंस, दवा व चश्मा न होने से आपरेशन कार्य बंद है।
राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर मरीजों के आंखों की रोशनी देने का कार्य होता है। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मोतियाबिंद के मरीजों को चिह्नित कर ऑपरेशन किया जाता है। दो सप्ताह से लेंस, दवा व अन्य सामग्री न होने से ऑपरेशन बंद है। सोमवार को नेत्र सर्जन डॉ. एसके सिंह ने आयुष्मान कार्डधारक एक मरीज का ऑपरेशन किया। जबकि अन्य दस मरीजों को निराश लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के असिस्टेंट प्रो. कन्हैया प्रसाद ने बताया कि लेंस, दवा व चश्मा के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया, लेकिन उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे आपरेशन कार्य ठप है।
-- -- -- -- --
- लेंस व सामग्री की कमी है। यूपीएमसीएल से आपूर्ति होती है। इसके लिए डिमांड भेजा गया है। जल्द सामग्री उपलब्ध हो जाएगी।
डॉ. राजेश झा, सीएमओ