फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case registered of teasing

छह युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज

Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
case registered of teasing
छह युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के एक मोहल्ला में छेड़खानी के मामले में एक महिला की तहरीर पर बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने छह युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज किया। पुलिस विवेचना कर कार्रवाई कर रही है। महिला द्वारा तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। प्रतिदिन शाम को कोचिंग पढ़ने जाती है। घर लौटने पर बगल के युवक आए दिन छेड़खानी करते हैं। यह बात मेरी बेटी आपबीती सुनाई। उसके बाद एक दिन उसके साथ घर लौट रही थी तो बगल के लड़के छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गालियां देने लगे। फोन पर सूचना दी तो 112 नंबर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। उसके दूसरे दिन भी छेड़खानी करने लगे। सदर कोतवाली में तहरीर दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से शिकायत करने के बाद केस दर्ज हुआ है। इस बाबत सदर कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि सत्यम, शिवम, पिंटू, प्रीत, बंटी, चंदन पर छेड़खानी केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed