{"_id":"6a2da1d8bc05de2d360dfa12","slug":"case-registered-against-two-accused-for-illegal-sale-of-liquor-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1022-184482-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब की अवैध बिक्री पर दो आरोपियों पर रिपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब की अवैध बिक्री पर दो आरोपियों पर रिपोर्ट, गिरफ्तार
Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
- भटनी के रजवल गांव के मकान में शराब मिलने का मामला
भटनी। सरकारी दुकान से शराब लेकर गांवों में अधिक मूल्य पर बेचने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को मुनीब समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने रजवल गांव स्थित मकान से मिले शराब की बोतलों को जब्त कर लिया है। वहीं, मुनीब वकील यादव और बरसाथ गांव निवासी कृष्णानंद को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के चांदपार में देसी शराब की दुकान पर तैनात मुनीब और बरसाथ गांव निवासी युवक रजवल गांव स्थित एक मकान में शराब स्टोर किया था। यहां से युवक सरकारी दुकानें बंद होने के बाद और सुबह लोगों को अधिक मूल्य लेकर शराब की बिक्री कर रहा था। शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा तो मौके से बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बरामद हुईं।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चांदपार देसी शराब के मुनीब वकील यादव और बरसाथ गांव निवासी कृष्णानंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।