फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against three individuals for attacking a chicken trader.

Deoria News: चिकन व्यवसायी पर हमला करने के मामले में तीन पर रिपोर्ट

Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three individuals for attacking a chicken trader.
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बोलबम चौराहे पर मुर्गे की दुकान चलाने वाले व्यवसायी को रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोखरभिंड़ा गांव के रहने वाले साहिल शेख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सात जून की रात को बोलबम चौराहे से अपनी मुर्गे की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। अभी वह अपने गांव के करीब पहुंचे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर बघौच घाट थाना क्षेत्र के मैनुद्दीन बसडीला गांव के आरोपी सलमान, कुनैन और एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि शोर सुनकर गांव के लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed