फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against seven operatives of 307 gang

Deoria News: 307 गैंग के सात गुर्गों पर केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven operatives of 307 gang
देवरिया। जिले में मनबढ़ों का गैंग के सफाए के लिए पुलिस ऑपरेशन तलाश अभियान चला रही है। इसी बीच मंगलवार को हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर लौटे एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवकों ने पिटाई करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस घटना को तिहाड़ जेल में सजा काट चुके आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन को नामजद व तीन से चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।जिले में विगत एक पखवारे से 302, 307, 333, दबंग बादशाह सम्राट, अपराधी यादव सहित कई गिरोह के सदस्य लगातार क्षेत्र में व सोशल मीडिया पर आतंक मचा रहे है। इनपर लगाम लगाने के लिए लगातार पुलिस अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन न तो गैंग कम होने का नाम ले रहा है और न ही गैंग के सदस्य। यह सिलसिला विगत एक पखवारे से चल रहा है। पुलस अभी कार्रवाई में जुटी हुई थी कि शहर के हनुमान मंदिर के पीछे नशा कर रहे 307 गैंग के सदस्यों ने महज बाइक खड़ा करने पर एक युवक के उपर जान लेवा हमला कर दिया। घायल युवक भुजौली कालोनी निवासी अजीत सोनकर मंगलवार को पूजा अर्चना करने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर के बगल से गुजर रही सड़क पर पीछे की तरफ वह अपनी बाइक खड़ी कर दिए। वहां पर करीब एक दर्जन युवक बैठ कर नशा आदि कर रहे थे। वह उन्हें इग्नोर कर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद वापस आए तो मनबढ़ बाइक खड़ा करने को ले उलझ गए। अभी वह कुछ समझ पाते एक युवक ने उपर सिर पर चाकू से वार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कन्हैया, अंकित, संदीप को नामजद करते हुए तीन से चार अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

रील बनाने वाले किशोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
लार। सड़कों पर स्टंट करने ट्रिपल सवारी बैठा तेज रफ्तार में बाइक चला रील बनाने वाले 24 मनबढ़ किशोरों को पुलिस ने अभियान चला दबोच लिया।वहीं दस वाहनों से 27 हजार का समन शुल्क वसूला गया। 302, 307 नवाब,की तलास में वाट्सअप इंस्टाग्राम भी खंगाला। जिसमें गैंग से जुड़े कोई गुर्गे नहीं मिले। इसके बाद अभिभावकों की मौजूदगी में माफीनामा मंगवा दुबारा गलती नहीं करने की नसीहत देकर छोड़ दिया। सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक चला युवक स्टंट दिखा रहे हैं। जिससे आए दिन घटनाएं हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी पुलिस टीम के साथ मेहरौना चेकपोस्ट पहुंचे। इसी बीच कुछ किशोर बिना हेलमेट ट्रिपल सवारी कर तेज रफ्तार बाइक चलाते दिखे।पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

37 मनबढ़ों पर कार्रवाई, 12 दोपहिया वाहनों का चालान
देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में सोशल मीडिया पर अमर्यादित/आपत्तिजनक पोस्ट करने/ स्टंटबाजी करते हुए /असलहा प्रदर्शित करते हुए रील बनाने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अराजक रील्स व वेब वीडियो बनाने/प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। भलुअनी पुलिस ने तीन, सदर कोतवाली ने पांच मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन चार पहिया व पांच दो पहिया वाहन का चालान किया था। बरहज पुलिस ने पांच मनबढ़ व चार बाइक, मदनपुर पुलिस ने 14 मनबढ़ों, तरकुलवा 9 अभियुक्तों को 3 दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया गया, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की। इसी तरह भलुअनी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed