फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against five people including father and son in case of assault

Deoria News: मारपीट के मामले में पिता-पुत्र समेत पांच पर केस दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five people including father and son in case of assault
तरकुलवा। ग्राम पिपरा में बंदर मारने के विवाद में कुछ लोगों ने गोलबंद होकर महिला और उसके घर वालों की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित पांच लोगों पर मारपीट और बलवा का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरा गांव के चंद्रभान मद्धेशिया ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 19 अप्रैल की सुबह 8 बजे उनके घर में बंदर घुसकर नुकसान कर रहा था। बहू चांदनी ने लकड़ी के टुकड़े से बंदर को मार दिया। लकड़ी का टुकड़ा पड़ोस के बेंचू यादव के दरवाजे पर जा गिरा। इस बात को लेकर बेंचू यादव, उनका बेटा विकास यादव, पत्नी निर्मला और उनकी बेटियां मनीषा व रिया गोलबंद होकर लाठी-डंडे से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। उन्हें और बहू चांदनी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई बेटी मनभावती को भी अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed