फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case registered against 12 people for burning effigy of Chief Minister

Deoria News: मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर 12 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 17 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 12 people for burning effigy of Chief Minister
रुद्रपुर। तहसील परिसर में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने के मामले में 12 लोगों पर के दर्ज किया गया है। वकीलों के आंदोलन के दौरान बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में सीएम का पुतला जलाया गया था। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों पर केस पंजीकृत कर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हापुड़ की घटना को लेकर वकीलों ने तहसील गेट पर आंदोलन किया था। इस दौरान सीएम का पुतला भी जलाया गया। कोतवाली के एसआई केशवराम मौर्या ने तहरीर देकर बताया कि दोपहर में वह अपने हमराहियों के साथ नगर के बस स्टेशन पर थे। इस दौरान तहसील परिसर में कुछ लोगों के जुटने की सूचना मिली। वह लोग मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की तैयारी में जुटे थे। मौके पर पहुंचने पर लोग दुर्भावना से उत्तेजित होकर नारेबाजी कर रहे थे, जबकि जिले में धारा 144 लागू है। इस दौरान वहां जुटे लोग मुख्यमंत्री का पुतला जलाने लगे। एसआई की तहरीर पर कोतवाली में 12 अज्ञात लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन सहित सीएम का पुतला जलाने को लेकर केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चिह्नित कर लोगों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed