{"_id":"62dd8fd9852930064919ecdf","slug":"case-on-ward-member-deoria-news-gkp4448205168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका में छिड़ी जंग, सभासद पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में छिड़ी जंग, सभासद पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका में छिड़ी जंग, सभासद पर केस दर्ज
कर निरीक्षक ने लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी मोहल्ले में कर वसूली के लिए लगाए गए शिविर में आउटसोर्सिंग के कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करने और नोटिस फाड़ने पर एक सभासद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कर निरीक्षक ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक हिमांशु गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 20 जुलाई को वार्ड नंबर 15 में गृहकर, जलकर वसूली के लिए शिविर लगाया गया था। इसी दौरान वार्ड नंबर 16 के सभासद अनूप पांडेय उर्फ चाचा शिविर में आए। धारा-158 की नोटिस जो आउटसोर्सिंग कर्मचारी संदीप जायसवाल को वितरित करने को दिया गया था। उसे सभासद ने छीन कर फाड़ दिया। इसके बाद गाली देते हुए मेरे मुंह पर फेंक दिए। इस दौरान जानलेवा हमले का भी प्रयास किया।
उन्होंने कर निर्धारण अधिकारी को भी गाली दी। इसके कारण कार्यालय में कार्य कर पाना सुरक्षित नहीं है। जान माल की सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले में सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
वसूली के नाम पर लोगों को कर निर्धारण विभाग परेेशान कर रहा है। मोटी रकम वसूल करने के चक्कर में लोगों को धमकी देकर वसूली की जा रही है। इसका हमने विरोध किया तो मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं।
-अनूप पांडेय, सभासद
नगर पालिका में गोलबंदी, आरोप-प्रत्यारोप थमने का नहीं ले रहे नाम
देवरिया। नगर पालिका का कर निर्धारण विभाग खूब चर्चे में है। अभी कुछ दिन दिन पहले कर निर्धारण अधिकारी ने भूखंड में बड़ा घोटाला होने की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इतना नहीं कुछ सभासदों पर कार्यालय में आकर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। कर निर्धारण अधिकारी ने ईओ पर कार्य में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए आला अफसरों से शिकायत की। एक बार फिर से नगर पालिका की आपसी जंग सामने आई गई है। कर निर्धारण अधिकारी शशिकला ने बताया कि कुछ सभासदों की हमने शिकायत भी आला अफसरों से की है। पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।