फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case on six including BJP candidate Deepak Mishra in dewariya

गहमागहमी के बीच पांच प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल

Sat, 05 Feb 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case on six including BJP candidate Deepak Mishra in dewariya
नामांकन स्थल के बाहर मुस्तैद पुलिस। - फोटो : DEORIA
गहमागहमी के बीच पांच प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में चल रहे नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश सरकार के पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विभाग के राज्यमंत्री जयप्रकाश सहित पांच प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। विधानसभा क्षेत्र बरहज से दो और रुद्रपुर, भाटपाररानी तथा पथरदेवा क्षेत्र से एक-एक पर्चा दाखिल किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
अब तक सहित कुल छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नामांकन के दूसरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और पर्चा दाखिल किया। हालांकि समर्थकों को अंदर जाने नहीं दिया गया। नामांकन के लिए सातों विधान सभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग कक्ष में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद भी अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। वहां तैनात अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों ने उनके समर्थकों को लौटा दिया। वहीं बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दीपक मिश्र उर्फ शाका, सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा तथा समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े। बस स्टेशन के समीप बैरिकेडिंग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो धक्का-मुक्की करने लगे। प्रत्याशी सहित कुछ लोगों को आगे बढ़ने दिया गया। उसके बाद मुख्य गेट पर प्रत्याशी, सांसद सहित निर्धारित लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में विनय तिवारी ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में केशव चंद्र यादव अपना पर्चा भरा। वहीं, पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से जनता समता पार्टी प्रत्याशी के रूप में रणजीत विश्वकर्मा ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर सहित गेट पर सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई थी। दक्षिणी गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की गई थी। उत्तरी गेट से लोगों को पैदल आने व जाने की अनुमति दी गई है। दोनों गेट से लेकर परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed