फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on molestation on 6

Deoria News: छेड़खानी के विरोध पर मां-बहन को पीटा, छह पर केस

Sat, 20 Apr 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
case on molestation on 6
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। एक सप्ताह पूर्व दरवाजे पर सरसों पीट रही युवती व उसकी दो बहनों के साथ कुछ युवकों ने 12 अप्रैल की शाम सात बजे छेड़खानी की। बचाव करने पहुंची मां व बहनों की पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस गांव के ही छह लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शाम सात बजे दरवाजे पर अपनी बहनों व मां के साथ सरसों पीट रही थी। तभी गांव के छह लोग मेरे दरवाजे पर पहुंचकर मुझसे व मेरी दो बहनों से छेड़खानी करने लगे। साथ चलने की बात कहकर हाथ पकड़कर खींचने लगे। शोर सुनकर घर के अंदर से दौड़ी मां को धक्का देकर दूर गिरा दिया। विरोध करने पर सभी बहनों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

मौके पर जुटे ग्रामीणों की सहयोग से मां-बेटियों को सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां उपचार हुआ। मामले में पुलिस पीड़िता की तहरीर पर गांव ही के छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी, बलवा, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के घर मैं खुद पहुंचकर मामले की जांच करूंगा।



उधर, आरोप है कि जब से पुलिस ने केस दर्ज किया है। तभी से युवती के परिजनों से केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। केस वापस नहीं लेने पर अंजाम बुरा होने की धमकी मिल रही है। पीड़िता के मुताबिक, घर के आसपास आरोपी घूम रहे हैं। उनके भय से घर से बहनें नहीं निकल रही हैं। स्कूल भी कई दिनों से नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed