फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on headmaster in molestaion

Deoria News: प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी, एससी/एसटी एक्ट व पाॅक्सो का केस दर्ज

Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
case on headmaster in molestaion
नगर के एक परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। कक्षा पांचवीं की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में नगर के एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर छेड़खानी, एससी/एसटी एक्ट व पाॅक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बुधवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण की जांच करने पहुंचीं रुद्रपुर की खंड शिक्षा अधिकारी जया राय, खंड शिक्षा अधिकारी एसएन प्रजापति, देवरिया की महिला थाना की एसएचओ अर्चना सिंह ने छात्रा व उसके माता-पिता से घर पहुंचकर अकेले में अलग-अलग पूछताछ कर बयान दर्ज किया। विद्यालय पहुंच कर चार शिक्षिकाओं से भी लिखित बयान लिया। टीम ने अपनी जांच आख्या दोपहर बाद उच्चाधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रा की मां की तहरीर के मुताबिक छेड़खानी, पाॅक्सो एक्ट व एससी/एसटी का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी एसओ अश्वनी सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने मां से बताई छेड़खानी की बात
छात्रा की मां के मुताबिक उनकी बेटी नगर के एक वार्ड स्थित परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ती है। मंगलवार को विद्यालय पढ़ने के लिए भेजा तो स्कूल जाने से मना कर रोने लगी। पूछताछ के दौरान बेटी ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक एक सप्ताह पूर्व उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध किया तो किसी से नहीं बताने की धमकी दी। इस बात से नाराज छात्रा की मां व ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगा हंगामा करने लगे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विद्यालय पढ़ने नहीं पहुंचे छात्र-छात्राएं
लार। छेड़खानी का आरोप लगाकर परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत कराया। इसके बाद नाराज अभिभावक विद्यालय से अपने पाल्यों को घर लेकर चले गए। दूसरे दिन एक भी बच्चे विद्यालय पढ़ने के लिए नहीं पहुंचे थे। संवाद


गुस्साए लोगों ने चौकीदार को खदेड़ा
लार। छात्रा के परिजन व उसके गांव के पचास से अधिक लोग थाने पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान थाना परिसर में खड़े एक चौकीदार ने लोगों से शांत रहने की बात कही। इस बात से नाराज लोगों ने उसे दौड़ा लिया। यह देखकर चौकीदार मौके से भाग निकला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed