{"_id":"64c023a96cf1c292750b6af4","slug":"case-on-four-including-brother-nephew-accused-of-beating-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-2335-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीटकर हत्या के अरोपी भाई-भतीजे समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीटकर हत्या के अरोपी भाई-भतीजे समेत चार पर केस
Wed, 26 Jul 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या के मामले में भाई और भतीजे समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बहू को डांट रहे वृद्ध की सगे भाई ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में अमेरिका उर्फ अंबिका प्रसाद (61), रविवार की देर शाम किसी बात को लेकर अपनी बहू को डांट रहे थे। ससुर-बहू के बीच हो रही बहस में अमेरिका का अलग रह रहा छोटा भाई महंथ आ धमका। उसने बहू के पक्ष में होकर भाई को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में अमेरिका गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के अभाव में देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र बलवीर प्रसाद की तहरीर पर सगे चाचा महंत प्रसाद, चचेरे भाई अजय, ममता देवी और निर्मला देवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।