{"_id":"663417f3a0937f667206c4c4","slug":"case-on-9-in-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1004-124683-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ लोगों पर बलवा और मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ लोगों पर बलवा और मारपीट का केस
Fri, 03 May 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
फालोअप...
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव में मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्ष में हुए विवाद का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मरहवां गांव में हुए विवाद में पुलिस ने नौ लोगों पर बलवा और मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवां गांव निवासी सुदीश यादव पक्ष बुधवार की शाम को मकान में छज्जा निकालने के लिए शटरिंग का काम करा रहा था। आरोप था कि दूसरे पक्ष ने धक्का देकर शटरिंग गिरा दी। विरोध पर पथराव करने लगे। इसमें तीन लोगों को चोटें आई थीं।
पुलिस ने किरन देवी की तहरीर पर अनूप यादव, प्रेमशीला देवी, कौशल्या देवी, कल्पना कुमारी और खुशी के खिलाफ बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप था कि विवादित जमीन में सुदीश पक्ष के लोग छज्जा निकालने के लिए जबरन शटरिंग करा रहे थे। मना करने पर पर मारपीट की गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रेमशीला देवी की तहरीर पर सुदीश यादव, अजय यादव, किरन देवी और महंथ के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी थी। केस दर्ज कर लिया गया है।