{"_id":"65d8ee78d3e534939d021677","slug":"case-on-9-in-arrested-students-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119954-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नौ लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नौ लोगों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश रचने का केस
Sat, 24 Feb 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
मझौलीराज के बीएन इंटर कॉलेज में दूसरे के नाम पर परीक्षा देते मिले थे चार किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मझौलीराज के बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज में दूसरे के नाम पर परीक्षा देन के मामले में नौ लोगों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज प्रयोग करने, आपराधिक संयंत्र रचने व परीक्षा अधिनियम का केस कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है।
चार किशोरों व एक सरगना को पुलिस ने दूसरे के नाम पर नकल करने आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। इन पांचों के अलावा चार उन परीक्षार्थियों पर केस दर्ज किया है, जिनके नाम पर चारों आरोपी परीक्षा दे रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली की परीक्षा हो रही थी। विद्यालय का आंतरिक उड़ाका दल कक्षा में छात्रों की चेकिंग कर रहा था। दल के सदस्य छात्रों के आधार कार्ड की परिचय पत्र का मिलान कर रहे थे। इसी बीच चार छात्रों के आधार कार्ड दूसरे जिले होने पर कुछ शक हुआ। टीम के सदस्यों ने इसकी गहनता से जांच की तो चारों छात्र फर्जी आधार कार्ड बनाकर दूसरे के नाम पर परीक्षा देते मिले। टीम ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि श्री लाल बिहारी हाईस्कूल लोहरौली धमऊर के चार छात्रों के नाम पर दूसरे को परीक्षा देने के लिए लखीमपुर खीरी का रहने वाला बबलू उर्फ दर्शन सिंह लाया था। किशोरों के निशानदेही पर मझौली राज के किले चौराहा से सरगना बबलू दर्शन सिंह को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य राकेश कुमार दूबे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरगना बबलू उर्फ दर्शन सिंह समेत नौ के खिलाफ छल करने, धोखाधड़ी, आापराधिक सजिश रचने, कूटरचित दस्तावेज प्रयोग करने, इलेक्ट्रानिक अभिलेख कूट रचित कर असली के रूप में प्रयोग करने व परीक्षा अधिनियम का केस दर्ज किया है।
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।