{"_id":"660a0acb8cb719e13e03992c","slug":"case-on-7-in-fighting-deoria-news-c-208-1-deo1004-122417-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आगजनी, दरवाजे पर चढ़कर मारपीट में सात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आगजनी, दरवाजे पर चढ़कर मारपीट में सात पर केस दर्ज
Mon, 01 Apr 2024 06:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
एक पक्ष से मां बेटी समेत चार पर तो दूसरे पक्ष से तीन पर हुई कार्रवाई खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को दरवाजे पर चढ़कर मारपीट और आगजनी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक पक्ष से मां,बेटी समेत चार तो दूसरे पक्ष से तीन के खिलाफ कार्रवाई की है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी इंद्रावती देवी के पति की मौत हो चुकी है। वह बेटी कविता, बेटे अभिषेक और अजीत के साथ रहती हैं। शनिवार को दोपहर बाद बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर अभिषेक यादव और अजीत यादव को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने मां इंद्रावती देवी और बहन कविता पहुंचीं तो उन्हें भी मारा-पीटा गया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने झोपड़ी में आग लगा दी। इससे झोपड़ी जलकर राख हो गई। उधर, दूसरे पक्ष से उमरावती देवी ने भी मां, दोनों बेटे और बेटी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने रविवार को इंद्रावती देवी की तहरीर पर उमरावती देवी, उनकी बेटी संध्या और बेटे धनंजय यादव के खिलाफ आगजनी, घर में घुसकर मारपीट तथा उमरावती की तहरीर पर इंद्रावती देवी, उनकी बेटी कविता, दोनों बेटे अभिषेक और अजीत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया दोनों पक्षों से लोगों को चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा इंद्रावती देवी की झोपड़ी जलाने का भी केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि आगजनी और मारपीट मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इनसेट....
महिला ने बकाया रुपये मांगने पर मारपीट का लगाया आरोप
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया खाप की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर भूमि बैनामा करा कर बाकी लगाए पचास हजार रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया खाप गांव निवासी राधिका देवी का आरोप है कि तीन साल पहले हमारे पति अशोक यादव से गांव के एक व्यक्ति ने भूमि बैनामा करा लिया। बलिया जनपद के लोकनिर्माण विभाग के एक जेई ने पचास हजार रुपये बाकी लगवाते हुए मध्यस्थता कर भूमि बैनामा करा दिया। अब रुपये मांगने पर बैनामा धारक पक्ष विवाद पर उतारू हो जा रहे हैं। एक सप्ताह पहले जब मैं रुपये मांगने गई तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिया गया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने कहा कि जांच कराई जाएगी। अगर महिला का आरोप सही मिला तो उसके बाकी रुपये दिलवाए जाएंगे। संवाद