{"_id":"66425701769c3794e1089ca3","slug":"case-on-5-in-loot-and-murder-deoria-news-c-208-1-deo1004-125554-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच पर लूट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच पर लूट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर महिला से लूटपाट व मारपीट करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस पांच लोगों के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के खाकी टोला निवासी पूनम देवी पत्नी विश्वनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि एक सप्ताह पूर्व गांव के कुछ लोग उनके घर में घुस गए और लोहे के रॉड से मारपीट कर उनको तथा उनकी बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिए। कहा है कि आरोपी उनके गले से मंगलसूत्र, नाक की कील लूट लिए और घर का सारा सामान तोड़कर फेंकने बाद बेहोशी की हालत में उनलोगों को छोड़कर फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने गांव के रहने वाले शैलेश, उषा, गुड्डी व काजल तथा सकतुआ गांव निवासी हरि के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामपुर खास के चौकी इंचार्ज अभिषेक तिवारी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।