{"_id":"660ef648fd4f17fcb407c2d4","slug":"case-on-5-in-fraud-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-122736-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Fri, 05 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। रुपये के लेनदेन के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के ग्राम सांडा निवासी सुरेंद्र पुत्र इंद्रजीत ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। कहा है कि उनके ग्राम बर्दगोनिया निवासी बजरंगी सिंह की जमीन उनके ग्राम सभा में स्थित है। पांच वर्ष पूर्व उन्होंने अपना खेत पांच लाख रुपये में रेहन के तौर पर रखा था। मैं तभी से उनकी जमीन जोत रहा हूं। कुछ दिन बाद यह कह कर कि हम जमीन बेचकर पैसा वापस कर देंगें।वे 20 हजार रुपये की और मांग करने लगे। कुछ दिन बाद 6 लाख रुपये और देकर जमीन बैनामा कराने को कहे। तिथि निश्चित करने के बाद वे मुकर गए। अब न तो जमीन दे रहे और न ही पैसा वापस कर रहे। मामले में पुलिस ने बजरंगी सिंह एवं उनके पुत्रों सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद