फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 5 in dowery murder

Deoria News: दो महिलाओं सहित पांच पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का केस दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
case on 5 in dowery murder
बनकटा थाना के ग्राम पचरुखिया में संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। बनकटा थाना के ग्राम पचरुखिया में एक दिन पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस घर वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पचरुखिया में बृहस्पतिवार को घर के अंदर 25 वर्षीय महिला निपुल देवी उर्फ तिरंगा पत्नी राजकुमार यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पति सहारनपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला को एक वर्ष का पुत्र है। संदिग्ध हालात में महिला की मौत के बाद घर वाले उसे दवा कराने के बहाने एक वाहन से लेकर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस घर वालों के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर वाहन सहित पकड़कर देर शाम थाने लाई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर महिला के पिता वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम ठेपहा थाना जीरादेई, जिला सिवान बिहार भी पहुंच गए। उन्होंने रात में ही ससुराल की सास रामवती देवी, एक अन्य चचेरी सास, देवर बृजेश व पप्पू सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गला दबाकर हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को केस पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित राय ने बताया है कि मृतका की सास, एक चचेरी सास तथा दो देवर सहित पांच लोगों पर दहेज प्रताड़ना व गला दबाकर हत्या का केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed