{"_id":"65df844acce1b5b78d0115c4","slug":"case-on-4-in-fighting-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-120294-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्र को बंधक बनाकर पीटने में चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्र को बंधक बनाकर पीटने में चार पर केस दर्ज
Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
वाहन में बैठाकर मारने-पीटने व कपड़ा उतारकर वीडियो बनाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज से मंगलवार को परीक्षा देकर घर लौट रहे दसवीं के छात्र को कुछ छात्रों ने जबरदस्ती चारपहिया वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। इसके बाद कपड़ा उतार वीडियो बना जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। उधर, घायल छात्र का इलाज चल रहा है।
पुलिस को दी गई शिकायत पत्र में लार थाना क्षेत्र के कोहरा निवासी शिवकुमार यादव ने बताया है कि मेरा बेटा अनूप यादव कक्षा दसवीं का पेपर देने लार थाना क्षेत्र के आदर्श इंटरमीडिएट काॅलेज रेवली गया था। प्रथम पाली की परीक्षा देकर अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अभी बभनौली गांव के सामने पहुंचा था। तभी चार पहिया वाहन से निकले चार छात्रों ने बाइक रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया।
यहां से मारते-पीटते चुरिया गांव के समीप ले गए। इसके बाद छात्र का कपड़ा उतारकर वीडियो बना जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छात्र के चीखने की आवाज सुनकर दौड़े आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
छात्र को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले में अनूप के पिता शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पीयूष प्रजापति, नितेश खरवार निवासी चौमुखा लार, शाकिर चनुकी मोड़ लार, सूरज पता अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
कोट
तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियो की तलाश की जा रही है।
- दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
दहशत इतनी कि परीक्षा देने से कतरा रहा अनूप
सलेमपुर। काॅलेज से परीक्षा देकर लौट रहे दसवीं के छात्र अनूप को बोलेरो में करीब आठ किलोमीटर तक बंधक बनाकर चार छात्रों ने पीटा। परिजनों के मुताबिक, उसे गंभीर चोट आई है। घटना के बाद से वह सहमा हुआ है। आगे की परीक्षा देने जाने से कतरा रहा है। उसका कहना है कि परीक्षा देने जाऊंगा तो मुझे मार डालेंगे। इस पर परिजनों ने उसे समझाया। साथ ही जिला अस्पताल लेकर उपचार के लिए पहुंचे। उसके एक हाथ में गंभीर चोट आई है।
हाथ जोड़ छोड़ने की गुहार लगाता रहा, फिर भी नहीं आई तरस
सलेमपुर। अनूप को बोलेरो में जबरदस्ती बैठाने के बाद चारों छात्र चुरिया बंधे की तरफ ले गए। यहां गाड़ी से उतारकर जबरन कपड़ा उतरवाने लगे। इस पर अनूप ने कपड़ा उतारने से मना किया तो पिटाई करने लगे। हाथ जोड़कर कपड़ा नहीं उतारने की गुहार लगाता रहा, फिर भी छात्रों को तरस नहीं आई। पिटाई के डर से कपड़े उतार दिया। इसके बाद वीडियो बना लिए। पुलिस से घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
वीडियो की तलाश में जुटी पुलिस
सलेमपुर। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ बंधक बनाकर मारने पीटने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अब पुलिस आरोपियों द्वारा बनाए गए वीडियो की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस अपने स्तर से जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।