{"_id":"664a591be8ff9d138503f5f4","slug":"case-on-3-in-kidnapping-deoria-news-c-208-1-deo1004-126078-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी को भगाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी को भगाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
Mon, 20 May 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने गांव के ही चौराहे से लापता हो गई। पुलिस रविवार को किशोरी की मां की तहरीर पर एक महिला सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 11 मई को अपने गांव के चौराहे से दवा लेने गई थी। वहीं से लापता हो गई। उसकी मां का आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने मित्र और एक महिला के साथ मिल कर मेरी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया। अपने सगे-संबंधियों व अन्य स्थानों पर भी पता किया, लेकिन अभी तक पुत्री का कहीं पता नहीं चला। परिवार के लोग अनहोनी से डरे हैं। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुकेश कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाहा निवासी कुशहरी थाना बरियारपुर, अजय निषाद पुत्र संजय निषाद व तशबूनी खातून पुत्री जुमराती अंसारी पता अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
इस संबंध में एसओ बरियारपुर दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ बरियारपुर दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद