फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 25 in fighting

Deoria News: मारपीट में पूर्व सभासद समेत 20-25 पर केस दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
case on 25 in fighting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। बिजली बनवाने की बात को लेकर पूर्व सभासद के साथ चार नामजद व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद मोहल्ले में खलबली मची हुई है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सुगही निवासी मंजीत सिंह पुत्र स्व. सत्यदेव सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक फरवरी रात करीब 10:30 बजे अपने घर के अंदर था। इसी बीच वार्ड के पूर्व सभासद संजीव वर्मा अपने भाई अंकित वर्मा, बगल के सत्या त्रिपाठी, ऋषभ मद्धेशिया एक राय व गोल बनाकर मेरे दरवाजे पर चढ़कर आए और गेट खुलवा कर बिजली बनवाने की बात को लेकर मेरे भतीजे रौनक को गला दबाकर मारने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

बताया कि मेरी माता कैंसर से पीड़ित हैं। जब मैं बचाने की कोशिश करने पहुंचा तो उन लोगों के साथ अज्ञात 20 से 25 लोगों ने हमला बोल दिया। घर में घुस कर मारने-पीटने तथा गाली-गुप्ता देने लगे। मुझे व रौनक को भी काफी चोटें आईं। उसके बाद अंकित व संजीव तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व सभासद संजीव वर्मा, अंकित, सत्या त्रिपाठी, ऋषभ मद्धेशिया समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed