{"_id":"6637d956474940e9b30bd354","slug":"case-on-2-and-others-deoria-news-c-208-1-deo1004-124943-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो नामजद समेत कई अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो नामजद समेत कई अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Mon, 06 May 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 06 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला करने और मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
नरायनपुर गांव की रहने वाली महिला विमला देवी पत्नी परमहंस ने पुलिस को तहरीर कहा है कि शनिवार को सुबह साथ बजे उनके बेटे चंद्रशेखर को गांव के कुछ लोगों ने गोलबंद होकर जान मारने की नीयत से कुदाल के बेट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव, गोविंद यादव समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि पुलिस दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। संवाद