फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case of scst on teacher leader

Deoria News: शिक्षक नेता पर दलित उत्पीड़न का केस

Mon, 01 Apr 2024 06:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Apr 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
case of scst on teacher leader
एकौना। सड़क पर बाइक स्टंट करने के दौरान हुए विवाद में युवक पर केस दर्ज होने के बाद उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को शिक्षक नेता पर मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। महिला ने अब शिक्षक नेता पर बेटे की पिटाई का आरोप लगाया है। घटना बृहस्पतिवार की है। मामले में पहले शिक्षक नेता की तहरीर पर युवक पर अभियोग पंजीकृत हुआ। फिर दूसरे पक्ष की तहरीर पर शिक्षक नेता पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

शीतल माझा गांव की रहने वाली मीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अश्विनी एक लड़के के साथ रुद्रपुर से घर लौट रहा था कि रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर बाइक सवार से विवाद हो गया। बाइक सवार ने उसके बेटे की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बाइक सवार पर व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय रामकुटी पर तैनात पांडेय माझा राजधर निवासी शिक्षक नेता दिनेश सिंह पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी शिक्षक नेता दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले को उलझा रही है। यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो आंदोलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed