{"_id":"65d3ac0e93fe44e25a0e8ef4","slug":"case-of-rape-on-chauki-prabhari-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119719-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैतालपुर चौकी प्रभारी के विरुद्ध गौरी बाजार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैतालपुर चौकी प्रभारी के विरुद्ध गौरी बाजार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज
Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया में खाकी एक बार फिर दागदार हुई। दरोगा जिस थाना क्षेत्र में चौकी प्रभारी था, उसी थाने में उसके खिलाफ सिपाही से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। पूरे क्षेत्र में सोमवार को यह केस चर्चा का विषय रहा।
बैतालपुर पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज अंकित कुमार सिंह के खिलाफ महिला सिपाही से दुष्कर्म का कर्स दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकायत होने पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया है।
महकमे की एक महिला सिपाही ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि बैतालपुर चौकी इंचार्ज अंकित कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आपत्तिजनक फोटो भी खींचा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इस दौरान जब वह गर्भवती हुई तो जबरिया गर्भपात भी करा दिया। कुछ दिन बाद जब वह पुन: गर्भवती हुई तो इस बार भी उसने जबरिया एक प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात करा दिया।
वर्तमान में आजमगढ़ जनपद में तैनात महिला सिपाही के प्रार्थनापत्र पर पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश पर उसी थाना क्षेत्र के चौकी के इंचार्ज पर गौरी बाजार थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, सोमवार को चौकी पर सन्नाटा छाया रहा। गौरी बाजार थाना परिसर में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।