फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case of fraud on hawaldar and principal

Deoria News: सेना के हवलदार और प्रधानाचार्य पर जालसाजी का केस दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
case of fraud on hawaldar and principal
मार्कशीट में जन्मतिथि की हेराफेरी कर नौकरी करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मार्कशीट और परिवार रजिस्टर में कूटरचना कर जन्मतिथि में हेराफेरी कर नौकरी कर रहे सेना के हवलदार और प्रमाणपत्र जारी करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ तरकुलवा पुलिस जालसाजी का केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के उमानगर के रहने वाले सुरेन्द्र राय पुत्र सुखदेव राय ने शिकायत प्रकोष्ठ के जरिए आरोप लगाया है कि कुशीनगर जनपद के चौरा थाना क्षेत्र के रहसूं जनवीपट्टी गांव के रहने वाले राजकुमार सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह ने मार्कशीट और कुटुम्ब रजिस्टर में जन्मतिथि की हेराफेरी कर थल सेना में हवलदार की नौकरी हासिल की है। आरोप है कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद यादव द्वारा जालसाजी करके आरोपी को बिना नौवीं कक्षा उत्तीर्ण किए सीधे हाईस्कूल की परीक्षा को पास कराया गया है। आरोपी हवलदार ने वर्ष 2006 में कुशीनगर जिले के थाना चौरा अन्तर्गत स्थित किसान इंटर कॉलेज धौरहरा में नियमित पढ़ाई कर हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वहां से जारी किए गए शैक्षिक प्रमाणपत्र में आरोपी हवलदार की जन्मतिथि 15 मार्च 1993 अंकित है। जबकि उसने दूसरी बार वर्ष 2007 में तरकुलवा थानाक्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज बेलही से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें उसकी जन्मतिथि 25 जुलाई 1991 दर्ज कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने कुशीनगर जिले के चौरा थाना क्षेत्र के रहसूं जनवीपट्टी निवासी आरोपी सेना के हवलदार राजकुमार सिंह और तरकुलवा थाना क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज बेलही प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद यादव के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया की मार्कशीट और परिवार रजिस्टर में कूटरचना कर जन्मतिथि की हेराफेरी करने वाले सेना के एक हवलदार और उसमें सहयोग करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। जल्दी ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed