फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case of assault and riot against nine including two couples

Deoria News: दो दंपती समेत नौ पर मारपीट व बलवा का केस

Thu, 21 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case of assault and riot against nine including two couples
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान की पक्की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर गोलबंद होकर कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने व जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर दो दंपति समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अस्सी टोला उर्फ मैनपुर निवासी राम अशीष सिंह पुत्र स्व.राजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 0.6850 हेक्टेयर जमीन जो राजस्व अभिलेखों में उनके नाम से दर्ज है। इस जमीन पर पक्की दीवार बनाकर एस्बेस्टस का घर बनाया है। आरोप है कि 6 अगस्त की दोपहर 12 बजे के करीब गांव के रामनरेश पुत्र स्व. छितनी, विक्रांत पुत्र राम नरेश, ललिता पत्नी राम नरेश, अनुष्का पुत्री राम नरेश, श्रीकिशुन पुत्र इंद्रासन, बजरंग बली पुत्र मुख्तार, बेली छितनी, राम बिलास पुत्र श्रीकिशुन व देवंती पत्नी छोटेलाल एक राय होकर पहुंचे और कटरेन की दीवार को तोड़ने लगे।
विज्ञापन

जब वे मना करने लगे तो उक्त लोग उनको जान से मारने की नियत से दौड़ा लिए। जब वे अपनी जान बचाकर घर के भीतर भागे तो वे लोग लाठी-डंडा लेकर उनको दौड़ाते हुए घर में घुस गए और मारपीट कर घायल कर दिए। जिससे उनकी गर्दन, पीठ व कमर में गंभीर चोट आई। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी राबड़ी देवी व बेटी उजरी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed