{"_id":"66411a2a36031d1f3604e754","slug":"case-in-molestation-deoria-news-c-208-1-deo1004-125472-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झंडारोहण के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में एक नामजद समेत कई पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झंडारोहण के दौरान छात्राओं से अश्लील हरकत करने के मामले में एक नामजद समेत कई पर केस दर्ज
Mon, 13 May 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में 15 अगस्त को झंडारोहण के दौरान स्कूल की छात्राओं से छींटाकशी व अश्लील हरकत करने से रोकने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
पथरदेवा गांव के रहने वाले दिवाकर पुत्र अमरजी मद्धेशिया ने आरोप लगाया है कि उनके दो भाई 15 अगस्त को आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में झंडारोहण कार्यक्रम देखने गए थे। आरोप है कि इस बीच थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के विजय जायसवाल और उनके कई दोस्त स्कूल की छात्राओं से छींटाकशी व अश्लील हरकत कर रहे थे। जब उनके दोनों भाइयों ने उनको मना किया तो वे लोग दोनों को मारपीट कर घायल कर दिए। इस मामले में उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जब थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट में वाद 156 (3) दायर कर कार्रवाई की मांग की।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपी विजय जायसवाल और उनके कई दोस्तों के खिलाफ छींटाकशी, अश्लील हरकत करने व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।