फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case in dowery

Deoria News: पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 30 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
case in dowery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। दहेज के लिए विवाहिता को मारने-पीटने के आरोप पर पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत तीन आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोपी भटनी खास गांव के रहने वाले हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा साहू टोला गांव निवासी माधुरी देवी की शादी भटनी खास गांव निवासी अजय राजभर के साथ हुई है। आरोप है कि शादी के बाद छह महीने सब ठीक रहा। इसके बाद आरोपी पति, सास और ननद अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी पक्ष ने दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति अजय राजभर, सास मीना देवी और ननद ज्योति देवी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed