{"_id":"5f21b7268ebc3e63bb10a53c","slug":"case-in-5-people-deoria-news-gkp3599639107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
दहेज में 15 लाख की कार मांगने का लगाया आरोप
मईल (देवरिया)। थाना क्षेत्र के इशारू गांव में दहेज में चार पहिया कार न देने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति सहित पांच लोगों पर दहेज व महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
इशारू गांव निवासी जयंती पांडेय पत्नी गिरजेश पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मेरे पिता वीरेंद्र कुमार पांडेय निवासी मुबारकपुर, रतनपुरा, जिला मऊ ने मेरी शादी मईल थानाक्षेत्र के इशारू गांव निवासी गिरजेश पांडेय पुत्र ओमप्रकाश पांडेय के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ 10 जून 2019 को किया। मेरे परिवार वालों ने गहना सेट, पांच लाख कैश, टीवी, सोफा आदि लगभग पांच लाख का सामान भी शादी में दिया था। ससुराल आने के बाद से ही घर के सभी लोग मिलकर चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। नहीं देने पर मुझे अक्सर मारा-पीटा जाने लगा। कार की मांग पूरी न करने पर पति दूसरी शादी की धमकी देते हैं। वह इस समय 15 लाख रुपये कीमत का चार पहिया वाहन खरीदने की मांग कर रहे हैं। मईल पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गिरजेश पांडेय, ससुर ओमप्रकाश पांडेय, सास कुसुम पांडेय, देवर आशुतोष पांडेय, ननद सरिता पांडेय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।