{"_id":"64ce9bd858d0d814340390b4","slug":"case-filed-against-the-accused-of-knife-attack-on-brother-in-law-and-father-in-law-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-3280-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साले व ससुर पर चाकू से हमले के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साले व ससुर पर चाकू से हमले के आरोपी पर केस दर्ज
Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना में शुक्रवार को बहन की विदाई कराने आए साले व ससुर पर चाकू से हमले के आरोपी के विरुद्ध शनिवार को लार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल अफजल ने लार पुलिस को तहरीर दी थी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव निवासी अफजल अपनी बेटी की शादी लार थाना क्षेत्र के मेहरौना निवासी रिजवान पुत्र गुलामफुल के साथ मुस्लिम रीति- रिवाज से तीन साल पूर्व किया। अफजल ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी नाजिया को पति रिजवान व उसकी सास दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पूर्व बेटी नाजिया को उसके पति ने मारापीटा था, जिसकी सूचना उसने हम लोगों को दी। सूचना पर मैं और मेरा बेटा अमजद हुसैन और गांव के युवक दिलशाद के साथ शुक्रवार को मेहरौना अपनी बेटी को ले जाने उसके घर पहुंचा। अभी कुछ बातचीत हो रही थी कि लड़के की मां ने गाली देना शुरू कर दिया। इसी बीच रिजवान चाकू से हमला बोल दिया। अभी हम संभल पाते कि तीनों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। हम लोगों ने भागकर जान बचाई और थाने पहुंचे। लार पुलिस ने घायल अफजल हुसैन की तहरीर पर दामाद रिजवान, बेटी की सास बेबी खातून व दयादिन शाहिन खातून के खिलाफ केस दर्ज किया है।