{"_id":"67fd53ee476bc9d7a10452c1","slug":"case-filed-against-nine-people-for-murderous-attack-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-151579-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जानलेवा हमले के आरोप में नाै लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जानलेवा हमले के आरोप में नाै लोगों पर केस
Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। भागवत कथा में यजमान के परिजनों समेत श्रद्धालुओं पर लाठी9डंडा और धारदार हथियार लेकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। यजमान की तहरीर पर चार नामजद समेत नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है।
भगवानपुर तिवारी गांव निवासी अनिल तिवारी के यहां भागवत कथा मेंं शनिवार की रात गांव के ही कुछ युवक महिला श्रद्धालुओं पर छींटाकशी कर रहे थे। यह देख अनिल तिवारी और उनके परिजनों ने युवकों को वहां से हटा दिया। युवक घर वापस चले गए। कथा के समापन पर परिवार के लोग प्रसाद वितरण कर रहे थे। इसी दौरान पहुंच युवकों और उनके परिजनों ने लाठी, डंडा और धारदार हथियार लेकर धावा बोल दिया। पुलिस ने गांव के ही कृष्ण मिश्रा, शोभित मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा व अज्ञात पांच समेत नौ लोगों पर बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले के प्रयास का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद