फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against head constable for possessing assets disproportionate to his known sources of income

Deoria News: हेड कांस्टेबल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस

Sun, 28 Sep 2025 08:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against head constable for possessing assets disproportionate to his known sources of income
- विजिलेंस की जांच में सही पाए गए आरोप, टीम ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल के खिलाफ शासन में शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद एक्शन शुरू हुआ। इसके बाद शासन ने विजिलेंस को जांच करने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की। विजिलेंस की जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद हेड कांस्टेबल पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
देवरिया के भलुअनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश यादव पर आरोप है कि नौकरी से उन्हें 73 लाख, 29 हजार, 359 रुपये की आय हुई। इस अवधि में खर्च 89 लाख, 54 हजार, 784 रुपये किए। इस तरह से उन्होंने 16 लाख, 25 हजार, 425 रुपये अधिक खर्च किए। वह मूलरूप से संतकबीरनगर के घनघटा थानाक्षेत्र के औराडाड के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ वर्ष 2023 में शासन से शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद विजिलेंस की टीम ने हेड कांस्टेबल की संपत्तियों की जांच शुरु गई थी। जांच में चंद्र प्रकाश विजिलेंस अफसरों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही दस्तावेज दिखा पाए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मामले में सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर अनंत कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर सेक्टर में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही हेड कांस्टेबल की चल अचल संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed