फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against four people for refusing to marry for dowry

Deoria News: दहेज के लिए शादी से किया इनकार, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 14 Jul 2023 02:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चार लोगों पर जय किशन पुत्र साहबलाल, ललिता देवी पत्नी साहब लाल तथा साहब लाल व बृजेश निवासी चकिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
Case filed against four people for refusing to marry for dowry
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में श्रीरामपुर थाना के ग्राम चकिया के चार लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि सगाई के बाद दहेज की मांग करने पर प्रियंका कुमारी पुत्री विक्रम गोंड की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लाला बेलवा निवासी प्रियंका कुमारी ने तहरीर में कहा है कि उसकी सगाई की रस्म 17 जून 2021 को भिनगारी बाजार शिव मंदिर पर जयकिशन पुत्र साहब लाल गोंड निवासी चकिया थाना श्रीरामपुर से हुई थी। इसके बाद जयकिशन व उसके माता-पिता से हमेशा बात होती थी। शादी में नकद, चेन व बाइक की मांग की गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया जगदीशपुर रिंग रोड: आर्बिट्रेशन के लिए अब तक 400 किसानों के दस्तावेज जमा, राहत की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शादी तय हुई थी। एक वर्ष बाद एक मार्च 2022 को जयकिशन के पिता साहब लाल घर आएं और अपने पुत्र की सेना में नौकरी के लिए दहेज के रुपये की मांग किए। मां ने उन्हें कुछ रुपये दिए और तिलक पर देने की बात कही। इसके बाद साहब लाल अपने लड़के की शादी करने से इन्कार कर रहे हैं।

इससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने व रुपये वापस किए जाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चार लोगों पर जय किशन पुत्र साहबलाल, ललिता देवी पत्नी साहब लाल तथा साहब लाल व बृजेश निवासी चकिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed